Hindi Diwas ( हिंदी दिवस )
साल १९४९ में १४ सितंबर को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को नवगठित राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। जिसके बाद साल १९५३ में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। इंग्लिश, स्पेनिश और मंदारिन के बाद दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। यहां तक कि कई अंग्रेजी शब्दों की उत्पत्ति भी हिंदी के शब्दों से ही हुई है।
१. हर कण में है हिंदी बसी
मेरी मां की इसमें बोली बसी
मेरा मान है हिंदी
मेरी शान है हिंदी ।।
२. मैं वह भाषा हूं
जिसमें तुम गाते हंसते हो।
मैं वह भाषा हूं
जिसमें तुम अपने सुख दुख रचते हो।
जय हिंदी ! जय हिन्द!
३. हिन्दुस्तान की है शान हिंदी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी,
हर दिल का अरमान है हिंदी।
४.वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा।
५.बिछड़ जाएंगे अपने हमसे,
अगर अंग्रेजी टिक जाएगी।
मिट जाएगा वजूद हमारा
अगर हिंदी मिट जाएगी।
६. भारत के गांव की शान है हिंदी
हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,
मेरे हिंद की जान हिंदी
हर दिन नया वाहन हिंदी
७. विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
८. हिंदी- हिंदू हिंदुस्तान,
कहते हैं,सब सीना तान,
पल भर के लिये जरा सोचें इन्सान
रख पाते हैं हम इसका कितना ध्यान,
सिर्फ १४ सितंबर को ही करते हैं
अपनी हिंदी भाषा का सम्मान।
९. प्यार मोहब्बत भरा है जिसमें
जिससे जुड़ी हर आशा है
मिसरी से भी मीठी है जो
वो हमारी हिंदी भाषा है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
१०. हम सब मिलकर दे सम्मान
निज भाषा पर करें अभिमान
हिन्दुस्तान के माथे की बिंदी
जन-जन की आत्मा बने हिंदी
Comments
Post a Comment